‘बिप्लोबी भारत’ नाम से कोलकाता में म्यूजियम बनाया जाना चाहिए, पढ़ें पीएम मोदी ने CAA पर क्या बोला

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता। कोलकाता दौरे पर गए पीएम मोदी ने कहा कि ‘बिप्लोबी भारत’ नाम से एक म्यूजियम बनाया जाना चाहिए, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अरबिंदो घोष, रास बिहारी बोस, खुदीराम बोस, देशबंधु, बाघा जतीन, बिनॉय दिनेश इन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को जगह दी जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय दौरे के लिए कोलकाता पहुंचे। उन्होंने वहां के राजभवन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इसके बाद दिन में पीएम मोदी सीआईआई के प्रतिनिधिमंडल से भी मिले।

ममता बोली – हम सीएए के खिलाफ हैं

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के अपने दौरे में कोलकाता में ओल्ड करेंसी बिल्डिंग के पास एक प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने पीएम मोदी से कहा कि हम सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हैं। हम चाहते हैं कि सीएए और एनआरसी को वापस लिया जाए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *