भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा के जालंधर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभात झा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक संगठन महामंत्री दिनेश कुमार का जालंधर शहर में पहुंचने पर भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर द्वारा स्वागत किया गया।

राकेश राठौर ने प्रभात झा से मिलकर प्रदेश में चल रहे सी.ए.ए कानून 2019 के समर्थन में भाजपा पंजाब प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की और आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज, संजीव शर्मा मनी, अमित भाटिया, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, जय कल्याण, विश्व महेंद्रु, अजय जोशी आदि उपस्थित थे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *