डेली संवाद, जालंधर
भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय जगोता और युवा नेता किरन जगोता ने आज तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के साथ अजय जगोता और किरन जगोता ने तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों को सीएए को लेकर जागरुक किया।
अजय जगोता ने कहा कि कांग्रेस सीएए को लेकर लोगों को भ्रमित कर रहा है। यह कानून लोगों को नागरिकता देने वाला है, किसी की नागरिकता इससे नहीं छिनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक वर्ग विशेष को इसे लेकर भ्रमित कर रहा है।








