लोक जागरण मंच के CAA कानून के समर्थन में उमड़ा जालंधर, भाजपा कार्यकर्ताओं का भी मिला साथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने लिया इस कार्यक्रम में भाग

डेली संवाद, जालंधर
लोक जागरण मंच की तरफ से सी.ए.ए कानून 2019 के समर्थन में स्थानीय (कंपनी बाग) श्री राम चौक में करवाए गए विशाल कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा के रूप में में शामिल होने के लिए दीनदयाल उपाध्याय नगर से भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज साथियों सहित तिरंगा यात्रा लेकर समर्थन रैली में शामिल होने के लिए अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सैकड़ों युवाओं के साथ तिरंगा रैली में शामिल हुए।

दीनदयाल उपाध्याय नगर से निकाली गई रैली

यह रैली दीनदयाल उपाध्याय नगर से होते हुए माई हीरा गेट टांडा चौक अड्डा होशियारपुर चौक भगत सिंह चौक लव कुश चौक से होते हुए श्री राम चौक में पहुंची। इस मोटरसाइकिल रैली में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने बताया कि आज पूरे जालंधर शहर से हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर इस कानून के लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।

राकेश राठौर ने बताया कि आज जिस तरह से लोग सी.ए.ए कानून 2019 के समर्थन में इकट्ठे हुए हैं उससे यह साबित हो गया है कि इस कानून को लागू होने की लोगों के दिलों में कितनी खुशी है। इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित डॉ वनीत शर्मा, रंजीत आर्य, हितेश स्याल, राजेश कुमार, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा संजीव शर्मा मनी आदि।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर स्पोर्ट्स सेल अध्यक्ष अमित भाटिया, राजन शर्मा, दिनेश शर्मा, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, जय कल्याण, वरुण नागपाल, सतपाल सत्ता, राहुल चोपड़ा, नीरज गुप्ता, हरविंदर सिंह गोरा, दविंदर कालिया, अजय जुल्का, कुणाल गोस्वामी, यजीत हुरिया, नरेश दीवान, सनी भगत, पंकज सिब्बल, दीपक भाटिया, सूरज, अनिल भाटिया, अभी भाटिया,तजिंदर वालिया, करण खुराना, करण शर्मा, गोरी, अतुल शर्मा, रजनीश पण्डित, मनी कुमार, नरेश वालिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *