नंबर-1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजेगा बीसीसीआई, इन्हें भी मिलेगा सम्मान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश और दुनिया में अपनी गेंदबाजी के दम पर लोहा मनवाने वाले भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई एनुअल अवार्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर होने पर पॉली उमरीगर अवॉर्ड देने जा रहा है. ये अवार्ड समारोह रविवार की शाम को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

वर्तमान में दुनिया के नंबर 1 एकदिवसीय गेंदबाज के रूप में रैंकिंग में, बुमराह ने जनवरी 2018 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में पांच विकेट हासिल किए हैं, जो इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले और एकमात्र एशियाई गेंदबाज बन गए हैं।

मयंक अग्रवाल को भी अवार्ड से नवाजा जाएगा

26 वर्षीय ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 62 विकेट अपने नाम किए जबकि 58 वनडे मैचों में उन्होंने 103 विकेट चटकाए हैं।वहीं बुमराह के अलावा टेस्ट ऑपनर चेतेश्वर पुजारा और मिडिल ऑर्डर बैट्समैन मयंक अग्रवाल को भी अवार्ड से नवाजा जाएगा. चेतेश्वर पुजारा को साल 2018-19 में टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए दिलिप सरदेसाई अवॉर्ड दिया जाएगा।

उन्होंने इस सेशन में आठ टेस्ट मैच में 52.07 की औसत से 677 रन बनाए थे. वहीं मयंक अग्रवाल, जो पिछले साल दोहरा शतक जमाकर सुर्खियों में आए थे उन्हें बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया

वहीं महिला क्रिकेटर्स की बात करें तो लेग स्पिनर पूनम यादव, जिन्हें हाल ही में अर्जुन पुरस्कार मिला था, उनको सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (महिला) पुरस्कार दिया जाएगा. इस बीच भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत और अंजुम चोपड़ा को 100 वनडे खेलने वाले पहले भारतीय के तौर पर कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट और बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *