दीपक गुप्ता, डेली संवाद
लुधियाना। पंजाब की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली लुधियाना से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस के एक दरोगा ने घर मे घुसकर महिला को गोली मार दी है।
जानकारी के मुताबिक जमालपुर थाने में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई ने चंंडीगढ़ रोड स्तिथ सेक्टर 32 के घर में घुसकर महिला को पेट में गोली मार दी। महिला को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल महिला के पति के मुताबिक गोली मारने वाला एएसआई सुखपाल सिंह विरदी उसका दोस्त है। उसका उनके घर अकसर आना जाना लगा रहता है। आज सुबह विरदी उसके घर आया, तो उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया।
झगड़े के दौरान एएसआई ने उसकी पत्नी पर गोली चला दी। एक गोली दीवार पर लगी और दूसरी गोली उसने पत्नी के पेट पर मार दी। हमले के बाद एएसआई मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।