डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का पद ग्रहण समारोह कल यानी 17 जनवरी को जालंधर में देश भगत यादगार हाल में होगा।
[ads1]
भाजपा जालंधर शहरी के प्रधान रमन पब्बी ने बताया कि अश्वनी शर्मा पंजाब के प्रधान निर्वाचित हुए है। अश्वनी शर्मा के भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर पद ग्रहण समारोह जालंधर में देश भगत यादगार हाल में होगा।
[ads2]
रमन पब्बी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2:00 पद ग्रहण समारोह होगा। आपको बता दें आज जालंधर में भाजपा प्रदेश प्रधान के लिए अश्वनी शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। उसके बाद उन्हें प्रधान घोषित किया गया।