भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली सूची, कपिल मिश्रा समेत इन नेताओं को मिली टिकट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। बीजेपी ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इस सूची में बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली की सीट से उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी। तिवारी ने बताया कि पार्टी के 57 प्रत्याशियों में 11 अनुसूचित जाति समुदाय से हैं और चार महिलाएं हैं।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भाजपा ने रोहिणी सीट से उतारा है। वह इसी सीट से विधायक हैं। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन सीट से उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में पूर्व मेयरों रविंद्र गुप्ता और योगेंद्र चंदोलिया के भी नाम हैं। प्रेस कान्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

[ads1]

बीजेपी ने किसे कहां से दिया टिकट

1- नरेला सक नीलदमन खत्री
2- तिमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू
3- रिठाला से मनीष चौधरी
4- बवाना से रविंद्र कुमार इंद्राज
5- बादली से विजय भगत
6- रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता
7- किराड़ी से अनिल झा
8- शालीमारबाग से रेखा गुप्ता
9- मंगोलपुरी से करम सिंह कर्मा
10- वजीरपुर से डा महेंद्र नागपाल
11- मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा
12- सदर बाजार से जयप्रकाश गुप्ता
13- मटियामहल से रविंद्र गुप्ता
14- त्रिनगर से तिलकराम गुप्ता
15- मादीपुर से कैशाल सांपला
16- बिजवासन सत्यप्रकाश राणा
17-नजफगढ़ अजित खड़खड़ी
18-मटियाला राजेश गहलोत
19-मालवीय नगर से शैलेंद्र सिंह मोंटी
20-जंगपुरा से आई एस बख्शी
21-राजेंद्र नगर आर पी सिंह
22-पालम विजय पंडित
23- चांदनी चौक से सुमन गुप्ता
24- ग्रेटर कैलाश से शिखा राय
25 – विश्वास नगर से ओपी शर्मा
26 – शकूरबस्ती से एससी वत्स
27 – वजीरपुर से महेंद्र नागपाल
28 -जनकपुरी से आशीष सूद

[ads2]

नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने लिस्ट फाइनल किया

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। आप ने जहां मौजूदा 46 विधायक को टिकट दिया है तो वहीं 15 विधायकों के टिकट काटे हैं जबकि आठ महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपटगंज से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी के 70 सीटों पर नामों को लेकर गुरुवार देर शाम बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बताते चले कि दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया बीते 14 जनवरी से शुरू हो चुकी है। 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि है। ऐसे में उम्मीद है कि शुक्रवार तक यह सूची जरूरी जारी कर दी जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *