पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने दो तहसीलदारों के विरुद्ध दर्ज किया रिश्वत का केस, एक गिरफ़्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत दो नायब तहसीलदारों के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है जिनमें से एक नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जि़ला तरन तारन के परगट सिंह की शिकायत पर राजपुरा (जि़ला पटियाला) के नायब तहसीलदार हरनेक सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है।

[ads1]

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को पहुँच करके बताया है कि उसकी अपनी ज़मीन के विभाजन सम्बन्धी पटीशन नायब तहसीलदार बनूड़ रुपिन्दर कुमार के पास विचाराधीन थी जिसने शिकायतकर्ता को नायब तहसीलदार राजपुरा के पास जाने के लिए कहा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि नायब तहसीलदार राजपुरा ने नायब तहसीलदार बनूड़ और एसएएस नगर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के पास चल रहे दो राजस्व मामलों का फ़ैसला शिकायतकर्ता के हक में करवाने के बदले दस लाख रुपए की रिश्वत की माँग की थी।

[ads2]

उक्त जानकारी की पुष्टि करने के बाद ब्यूरो ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दो लाख रुपए नकद और 8 लाख रुपए की राशि का चैक लेते हुए दोषी नायब तहसीलदार हरनेक सिंह को रंगे हाथों काबू किया गया। इस मामले में नायब तहसीलदार बनूड़ पर भी रिश्वतख़ोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7, 13 (2) के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो, थाना एस.ए.एस. नगर में केस दर्ज कर लिया गया है और अगली जाँच जारी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *