रेत में गाने की शूटिंग कर रही राखी सावंत बोली, ये हीरो तो बड़ा ‘ठंडा’ है, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत पिछले काफी वक्त से अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही हैं. हालांकि अब वह इस सबसे आगे बढ़कर अपने वर्क फ्रंट पर दोबारा एक्टिव हो चुकी हैं. राखी इन दिनों एक डांस नंबर की शूटिंग कर रही हैं जिसका मेकिंग वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. राखी शूटिंग के दौरान अपने हीरो के काम से निराश रहीं और ये बात उन्होंने कैप्शन में भी लिखी है।

[ads1]

राखी ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “कैसा हीरो है? फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा.” वीडियो को देखने पर पता चलता है कि ये एक रोमांटिक सीक्वेंस था। हालांकि राखी शूटिंग के दौरान रेड कलर की ग्लैमरस ड्रेस में अपना काम करती बखूबी नजर आईं. उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफ हुई है।

https://www.instagram.com/tv/B7TjsL2B6Td/?utm_source=ig_web_copy_link

तस्वीर पर राखी के फैन्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. लाखों लोगों ने इस तस्वीर को लाइक किया है और कमेंट बॉक्स में हंसने वाले ढेरों इमोजी बनाए हैं. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “हो सकता है राखी मैम को देखकर वो अपनी एक्टिंग ही भूल गया हो.” एक अन्य यूजर ने राखी का मजाक उड़ाते हुए लिखा, “अब उसके सामने ऐसी हीरोइन हो तो क्या करेगा।

[ads2]

मालूम हो कि राखी सावंत ने पिछले साल ये ऐलान किया था कि वह शादी कर चुकी हैं और उन्होंने श्रंगार किए हुए अपनी ढेरों तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

https://www.instagram.com/tv/B7IOOGYnYGt/?utm_source=ig_web_copy_link



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *