साईं बाबा की जन्मभूमि पर उद्धव ठाकरे के बयान के खिलाफ आज शिरडी बंद, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साईं बाबा के जन्मभूमि को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान से बवाल बढ़ गया है

शिरडी। महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा के जन्मभूमि को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान से बवाल बढ़ गया है। उद्धव ठाकरे के बयान के खिलाफ शिरडी में आज बंद बुलाया गया है। हालांकि, इस दौरान साईं बाबा का मंदिर खुला रहेगा। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। इससे पहले भी शिरडी के साईं मंदिर के बंद रहने की खबरों को मंदिर प्रशासन ने खंडन किया था। दरअसल, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साईं बाबा के जन्मस्थान को पथरी बताया था।

साईं मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुगलिकर ने कहा शनिवार को कहा कि मीडिया में कुछ रिपोर्ट चल रही हैं कि शिरडी में साईं मंदिर 19 जनवरी को बंद रहेगा। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह सिर्फ एक अफवाह है। 19 जनवरी को मंदिर खुला रहेगा।

तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने के निर्णय पर विवाद खड़ा हो गया

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा पथरी को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने के निर्णय पर विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी सांसद सुजय विखे पाटिल ने पूछा कि पथरी को साईंबाबा का जन्मस्थान बताने का मुद्दा नई सरकार के आने के बाद ही क्यों उठा है। पाटिल ने यह भी कहा कि शिरडी के लोग इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई भी लड़ सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि जन्मस्थल पर विवाद के कारण पथरी में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का विरोध नहीं होना चाहिए।

अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी में 19वीं शताब्दी में साईंबाबा ने निवास किया था जहां आज लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष दर्शन करने जाते हैं। विवाद की शुरुआत तब हुई जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परभणी जिले में स्थित पथरी के विकास के लिए सौ करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। कुछ श्रद्धालुओं का मानना है कि साईंबाबा का जन्म पथरी में हुआ था।

पर्याप्त सबूत हैं कि साईंबाबा का जन्म पथरी में हुआ था

एनसीपी नेता दुर्रानी अब्दुल्लाह खान ने गुरुवार को दावा किया कि इसके पर्याप्त सबूत हैं कि साईंबाबा का जन्म पथरी में हुआ था। उन्होंने कहा, शिरडी साईंबाबा की कर्मभूमि है जबकि पथरी उनकी जन्मभूमि है और दोनों स्थान का अपना महत्व है। पाटिल के मुताबिक पथरी के निवासियों ने कभी इस मामले को नहीं उठाया और साईबाबा ने कभी अपने जन्म स्थल के बारे में नहीं कहा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *