पैसा देकर आगजनी करवाई जा रही है, धरना दिलवाकर लोगों को गुमराह : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकता कानून (सीएए) के सम्बंध में दुष्प्रचार किया जा रहा है। पैसा देकर आगजनी करवाई जा रही है और धरना दिलवाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन झूठ के पांव नहीं होते, जो सत्य है वह सत्य ही रहेगा। वामपंथ की इस पीढ़ी को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। आज देश के खिलाफ साजिश हो रही है। कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दल देश के अंदर देश के दुश्मनों की भाषा बोल रहे हैं। ऐसे में हम मौन नहीं रह सकते।

[ads1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सीएए के समर्थन में राजधानी के बंगला बाजार इलाके के रामकथा पार्क में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानवता के व्यापक हित में उठाए गए नागरिकता संसोधन कानून के विषय में हम सबको एक-एक व्यक्ति को बताना चाहिए कि यह कानून नागरिकता देने का है, छीनने का नहीं।

देश सर्वोपरि है, उसके साथ किसी भी प्रकार की राजनीति स्वीकार नहीं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश सर्वोपरि है, उसके साथ किसी भी प्रकार की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनने पर देश की आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है। आजादी के बाद कांग्रेस के पाप का परिमार्जन करने का कार्य गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

[ads2]

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति हो, 500 वर्षों से चले आ रहे राम मंदिर विवाद का हल हो, तीन तलाक की समाप्ति हो या फिर शरणार्थियों को नागरिकता देने का कार्य, ये सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुए हैं। ये कार्य आजादी के बाद हो जाने चाहिए थे, लेकिन पिछली सरकारें हिम्मत नहीं कर पाईं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *