जिसको विरोध करना है करे, डंके की चोट पर कह रहा हूं नहीं वापस होगा CAA: अमित शाह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीएए को लेकर देश में भ्रम फैलाकर आगजनी और दंगा कराया जा रहा है

डेली संवाद, लखनऊ
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज डंके की चोट पर कह रहा हूं कि जिसको विरोध करना है करे, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) वापस नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं वोट बैंक के लोभी, आंख के अंधे और कान के बहरे नेताओं से कहना चाहता हूं कि आप शरणार्थी कैम्प में जाइए, कल तक जो सौ-सौ हेक्टेयर के मालिक थे। आज वे एक छोटी सी झोपड़ी में परिवार के साथ भीख मांगकर गुजारा कर रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को सीएए के समर्थन में राजधानी के बंगला बाजार इलाके के रामकथा पार्क में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल बाबा एंड कंपनी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, मायावती, कम्युनिस्ट पार्टी और सारी की सारी बिग्रेड सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।

[ads1]

सीएए को लेकर देश में भ्रम फैलाया जा रहा है

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएए को लेकर देश में भ्रम फैलाया जा रहा है। दंगे कराए जा रहे हैं, आगजनी की जा रही है, यह धरना-प्रदर्शन, यह विरोध, यह भ्रांति सपा-बसपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस फैला रही है। इसमें किसी की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है।

इस कानून में नागरिकता देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से चलाया जा रहा यह ‘जन जागरण अभियान’ भ्रम फैलाकर देश को तोड़ने की साजिश कर रहे लोगों के खिलाफ जन जागृति का अभियान है।

[ads2]

कांग्रेस ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बनने दिया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में करोड़ों की संख्या में हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी वहां रह गए। मैंने उनके दर्द को सुना है। महात्मा गांधी की जयंती के दिन हजारों माताओं-बहनों से सामूहिक बलात्कार किया जाता है, उनको जबरन निकाह पढ़ाया जाता है।

हजारों की संख्या में मंदिर-गुरुद्वारे तोड़े जाते हैं। अफगानिस्तान के अंदर आसमान को छूने वाली भगवान बुद्ध की मूर्ति को तोप के गोले से जीर्णशीर्ण कर दिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस जब तक सत्ता में थी, तब तक अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बनने दिया।

कोर्ट में कपिल सिब्बल खड़े होकर केस में अड़ंगा लगाते थे। मोदी सरकार बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट में केस तेजी से चला। अब तीन महीने में अयोध्या में आसमान छूने वाला प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने वाला है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *