विधायक सुशील रिंकू और डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत बंटी ने छात्राओं से कराया सड़क का उद्घाटन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
बस्ती शेख के सरकारी गल्र्ज स्कूल से दशहरा ग्राउंड को जाने वाली सड़क बनवाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। बुधवार को वार्ड-44 के पार्षद और डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने विधायक सुशील कुमार रिंकू के साथ मिलकर सरकारी गल्र्ज की छात्रओं से सड़क के काम का उद्घाटन कराया।

[ads1]

विधायक सुशील रिंकू और डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी की अगुवाई में गुरुद्वारा छेंवी पातशाही साहिब के चेयरमैन सुरजीत सिंह चीमा से सड़क पर टक लगवाकर काम शुरू करवा दिया है। डिप्टी मेयर बंटी ने इस मौके पर इलाके के लोगों का धन्यवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही बाकी इलाके की सड़कों का काम भी शुरू कराया जाएगा। साथ ही 13 लाख रुपए की लागत से दशहरा ग्राउंड से लेकर डंप तक सड़क भी बनाई जाएगी। उन्होंने विधायक सुशील रिंकू का भी धन्यवाद किया।

शहर को एक सूझवान डिप्टी मेयर भी मिला है

विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि इस वार्ड को एक बेहतरीन पार्षद ही नहीं बल्कि शहर को एक सूझवान डिप्टी मेयर भी मिला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वैस्ट हलके की सभी सड़कों को बनाने का काम शुरू होगा। टैंडर पास हो चुके हैं। मार्च महीने में मौसम खुलते ही प्लांट चालू होते ही लुक बजरी वाली सड़कों का काम चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में कूड़े की समस्या भी जल्द से जल्द हल करवाई जाएगी।

[ads2]

इस मौके पर गुरमीत सिंह, राकेश जुल्का, पिंकी जुल्का, भीम सेन जलोटा, पार्षद ओंकार राजीव टिक्का, गुरचरण सिंह वरायटी, अजीत सिंह सेठी, बिट्टू लूथरा, सोनू सेठी, चंदन खोसला, बिहारी लाल गिल, पीके गिल, कुलवंत सिंह निहंग, टीटू आरे वाला, गुरजीत सिंह पॉपी, संदीप पहलवान, नरेश भंडारी, मोनू सहोता, जशन गुंबर, संदीप राज शौंकी, परमजीत गोल्डी, दीपक भीकन, किरण शर्मा, टिम्मी कौर, निर्मला कौर उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *