जालंधर के कादियां में ब्लास्ट, 6 लोग जख्मी, सिविल अस्पताल में भर्ती, गांव में मचा कोहराम

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
गांव कादिया में अचानक एक घर में ब्लास्ट हो गया है। मामला गैस सिलेंडर के फटने का बताया जा रहा है। इसमें एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इनके इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

[ads1]

जानकारी के मुताबिक घर गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग जख्मी हो गए घायल हो गए। घायल प्रीति ने बताया कि कल उसके पिता की मौत हुई थी और आज अफसोस करने के लिए दो महिलाएं उनके घर आई थी और जैसे ही चाय बनाने के लिए गैस चलाया तो एकदम से आग भड़क गई और सभी लोग झुलस गए।

[ads2]

गांव निवासी करणवीर ने बताया कि जैसे ही आग लगी तो पूरे मोहल्ले में खबर फैल गई और सभी झुलसे हुए लोगों को उन्होंने अपनी गाड़ियों में डालकर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जिनका इलाज चल रहा है कर्मवीर ने कहा कि यह 6 से 7 लोग हैं जो आग लगने से झुलस गए हैं।डॉक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास 6 लोग झुलसी हुई अवस्था में आए हैं जिनका इलाज चल रहा है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *