निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने एसटीपी लगाने को लेकर सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा द्वारा आज यहाँ लोकल बॉडी भवन में नया गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस समीक्षा मीटिंग में आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी, एम.एल.ए. खरड़ कंवर संधू, ऐडीशनल चीफ़ सैक्रेट्री स्थानीय निकाय संजय कुमार, डायरैक्टर भूपिंदर सिंह, कांग्रेसी नेता जगमोहन सिंह कंग और रवींदर पाल सिंह पाली उपस्थित थे।

[ads1]

समीक्षा मीटिंग के दौरान नया गांवों में एस.टी.पी. की स्थापना सम्बन्धी कार्यों पर चर्चा की गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए संजय कुमार ने बताया की एस.टी.पी. के लिए आवश्यक 30 एकड़ ज़मीन की खोज जारी है और अगले कुझ दिनों में यह कार्य मुकम्मल हो जायेगा। मीटिंग के दौरान मनीष तिवारी और कँवर संधू ने नया गाओं में लागू नक्षा फीस का मुद्दा उठाते हुए इसको तर्कसंगत बनाने की माँग की।

ठेकेदार ने बीते चार दिनों से कूड़ा कर्कट उठाना शुरू कर दिया है

नया गांवों में कूड़ा कर्कट की समस्या के निपटारे सम्बन्धी जानकारी देते हुए संजय कुमार ने बताया कि इस सम्बन्धी जो मसला था वह हल हो गया है और ठेकेदार ने बीते चार दिनों से कूड़ा कर्कट उठाना शुरू कर दिया है। मीटिंग को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा ने कहा कि नया गांवों का सभ्य विकास करना हमारी सरकार के मुख्य एजंडे में शामिल है।

[ads2]

उन्होंने मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों को हिदायत की कि वह नया गांवों में सिवरेज सिस्टम बिछाने के लिए ज़रुरी बजट का प्रबंध करें, एस.टी.पी. के निर्माण के लिए ज़रुरी 73 करोड़ रुपए का प्रबंध करने के लिए वित्त विभाग के साथ होने वाली आगामी मीटिंग में इस पर चर्चा की जाये और नया गाओं के निवासियों की विभाग सम्बन्धी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाये।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *