अराजकता फैलाने वाले भ्रम में न रहें, हमारे पास हर समस्या का समाधान : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगरा के कोठी मीना बाजार में जनसभा को सीएम योगी ने किया संबोधित

डेली संवाद, आगरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में लोकतांत्रिक तरीके से हर किसी को अपनी बात रखने का हक है। अपनी बात मनवाने के लिए अराजकता फैलाने वाले भ्रम में न रहें। सरकार के पास हर समस्या का समाधान है और वह अपने तरीके से करेगी। जिसने भी सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचायी है उससे वसूली तो होकर रहेगी।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के कोठी मीना बाजार में आयोजित जनसभा के दौरान कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कल तक पीएफआई और सिमी के इशारे पर जगह-जगह आग लगाने पर तुले हुए थे, अब उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि उनकी सम्पत्तियां जब्त हो जाएंगी। अब ये लोग अपनी महिलाओं और बच्चों को आगे करके जगह-जगह माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

[ads1]

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें उपद्रवियों के पैर छूकर उनसे मिन्नतें किया करती थीं। वर्तमान में सभी विपक्षी दलों की दुकानें बंद हो रही हैं, यही कारण है कि वो भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षी दल इन मुद्दों को लेकर अपना वोट बैंक बना रहे थे, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में एक-एक करके सभी मुद्दों का समाधान हो गया है।

नागरिकता संशोधन कानून भारत की विरासत से जुड़ा हुआ मुद्दा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि जनता को वास्तविकता से अवगत कराएं ताकि वो राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और एक भारत श्रेष्ठ भारत के वर्तमान कार्यक्रम के साथ खुद को जोड़ सकें। कश्मीर में अनुच्छेद 370 के समाप्त होने से विपक्ष की बौखलाहट साफ दिखती है। विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत की विरासत से जुड़ा हुआ मुद्दा है। भारत की परंपरा रही है कि उसकी शरण में आए हुए लोगों की वो रक्षा करें। सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं। विपक्ष को इसकी वास्तविकता को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की जो मांग चली आ रही थी, उसका मार्ग मोदी जी के नेतृत्व में प्रशस्त हुआ है।

[ads2]

कांग्रेस नागरिकता के मुद्दे पर मुस्लिमों को भड़का रही है: जेपी नड्डा

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सीएए से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। यह जनता का ही कानून है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में भारत की राजनीति में आजादी के बाद लिए गए निर्णयों से नुकसान ही पहुंचा है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नागरिकता के मुद्दे पर मुस्लिमों को भड़का रही है। राहुल गांधी को चैलेंज देते हुए उन्होंने कहा कि अगर वो सीएए पर 10 लाइनें भी बोल दें तो हम मान जाएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश और देश में दंगे फैलाने की साजिश रच रही है। ये देश को अस्थिर करना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं ने हिंसा फैलाने वालों का समर्थन किया है। कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तान की भाषा में बयान दिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *