गंगा यात्रा में CM योगी के साथ शामिल होंगे UK के CM, 8 केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम, पढ़ें पूरे कार्यक्रम के बारे में

Daily Samvad
3 Min Read

समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय गंगा यात्रा निकाल रही है। गंगा यात्रा में केंद्र सरकार के 8 मंत्रियों के साथ ही जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बिजनौर में होंगे।

वहीं बलिया में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय मौजूद रहेंगे। समापन मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य तौर पर उपस्थित होंगे।

[ads1]

बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे यात्रा की शुरूआत

गंगा यात्रा दो रूट से निकाली जाएगी। पहला बिजनौर से कानपुर तो दूसरा बलिया से कानपुर। इसी क्रम में बिजनौर से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान रहेंगे।

28 जनवरी को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे। वहीं 29 जनवरी को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहेंगे। 30 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मौजूद रहेंगे।

[ads2]

बलिया से गर्वनर आनंदी बेन पटेल करेंगी यात्रा का शुभारंभ

इसी कड़ी में बलिया से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन 27 जनवरी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय मौजूद रहेंगे। 28 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे।

29 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मौजूद रहेंगे। 30 जनवरी को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहेंगे।

गंगा यात्रा का समापन 31 जनवरी को कानपुर में होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पांच दिन चलने वाली गंगा यात्रा में सभी 27 जिलों के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=RwW3h47gRs4















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *