शाहीन बाग में देश को तोड़ने वाला बयान हुआ VIRAL, लोगों का गुस्‍सा भड़का, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली। राजधानी के शाहीन बाग में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरने में असम को भारत से अलग करने का देशद्राही बयान देना जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम के लिए भारी पड़ेगा। इस छात्र ने असम को भारत से अलग करने का बयान दिया है। इस बयान के खिलाफ लोगों में भारी गुस्‍सा है।

शरजील इमाम के खिलाफ असम और अलीगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम दिल्ली रवाना हो गई है। नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद अलीगढ़ में देशद्रोह का पहला केस दर्ज हुआ है। ज्ञात रहे कि शरजिल इमाम ही शाहीन बाग में चल रहे धरने का आयोजक है।

[ads1]

विडियो में किया असम को भारत से अलग करने का दावा

वायरल हुए विडियो में जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम ने कहा कि हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा…जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।

असम-इंडिया कटकर अलग हो, तभी बात सुनेंगे’

विडियो में शरजिल करते हुए कहता है कि असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी वह हमारी बात सुनेंगे। असम में मुसलमानों का क्या हाल है, आपको पता है क्या? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुसलमान डिटेंशन कैंप में डाले जा रहे हैं…6-8 महीनों में पता चलेगा कि सारे बंगालियों को मार दिया गया वहां।… अगर हमें असम की मदद करनी है तो हमें असम का रास्ता बंद करना होगा।’ संबित पात्रा ने इस बारे में वीडियो जारी किया है।

[ads2]

इस का वीडियो जारी करते हुए भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि यहां असम को भारत से अलग करने की साजिश की जा रही है। शाहीन बाग में देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश हो रही है। शाहीन बाग नहीं, दिशाहीन बाग और तौहीन बाग है। यहां गैर मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं है। यहां पर मीडिया पर हमला किया जा रहा है। संबित पात्रा ने कहा कि ये हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता को तौहीन के रूप देखता है। यहां पर हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता को खत्म करने के लिए साजिश रची जा रही है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *