यूपी के CM योगी आदित्यनाथ से डरा AAP, चुनाव आयोग से प्रचार पर रोक लगाए जाने की मांग

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 02 Feb 2020

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ से डरा AAP, चुनाव आयोग से प्रचार पर रोक लगाए जाने की मांग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं से आम आदमी पार्टी और उनके संयोजक अरविंद केजरीवाल डर गए हैं। जिससे आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली में चुनाव प्रचार पर रोक लगाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की निर्वाचन आयोग से मांग की है।

उन्होंने रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि नेता और मुद्दा विहीन भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में चुनावों को खलल डालने की साजिश कर रही है, और जब मैंने यह बात कही थी तो मुझसे इस बात के साक्ष्य मांगे गए थे।

[ads1]

केंद्रीय मंत्री दंगे कराने के लिए भड़काऊ भाषण देते हैं

संजय सिंह ने कहा कि पहले तो भाजपा के दो बड़े केंद्रीय मंत्री दंगे कराने के लिए भड़काऊ भाषण देते हैं, उसके बाद तमंचा कल्चर के लोग निकल कर आते हैं ,खुलेआम बंदूकें लहराते हैं और पुलिस के सामने दिल्ली की सड़कों पर गोलियां चलाते हैं तथा पुलिस खड़ी रहती है। सिंह ने कहा  कि मैंने पहले भी कहा था और आज भी कहता हूं कि पुलिस के हाथ किसी और ने नहीं गृहमंत्री अमित शाह ने बांधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, वह देश की अर्थव्यवस्था नहीं संभाल पा रही है, और इसका एक प्रमाण भाजपा द्वारा कल पेश किया गया बजट है जिसके बाद शेयर बाजार में निवेशकों के चार लाख करोड रुपए डूब गये। सेंसेक्स पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक हजार अंक तक नीचे गिर गया।

[ads2]

योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार पर रोक लगाई जाए

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दिल्ली में आकर भड़काऊ भाषण दे रहे हैं, गोलियां चलाने की बात कर रहे हैं। मेरा चुनाव आयोग से अनुरोध है कि भड़काऊ भाषण देने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये और उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगायी जाए। आप सांसद ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है। चुनाव आयोग से समय न मिलने पर वह अन्य नेताओं के साथ चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर सोमवार को धरना करेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *