कोरोना वायरस का संक्रमण जारी, पहले विदेशी की मौत, मरने वालों का 360 पहुंचा आंकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 03 Feb 2020

कोरोना वायरस का संक्रमण जारी, पहले विदेशी की मौत, मरने वालों का 360 पहुंचा आंकड़ा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के हमले से पहले विदेशी नागरिक की मौत हो चुकी है. अभी तक कोरोनो वायरस की वजह से सिर्फ चीनी नागरिकों के ही मौत के मामले सामने आए थे. चीन से मिले आधिकारिक आंकड़ो के अनुसार फिलीपींस के एक 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है. कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब तक 360 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा चीन समेत पूरी दुनिया में इस जानलेवा संक्रमण से लगभग 17,000 लोग ग्रसित हो चुके हैं।

[ads1]

20 देशों में फैला संक्रमण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से जारी बयान के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 20 देश प्रभावित हो चुके हैं. चीन के बाहर लगभग 130 मामले अलग – अलग देश से रिपोर्ट हुए हैं. सिर्फ अमेरिका में ही आठ पॉजीटिव मामले सामने आए हैं. इसके अलावा भारत के दो नागरिकों में भी वायरस पाया गया है।

ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर चुका है WHO

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर दिया है. इसी के साथ ही अब पूरी दुनिया में इस वायरस से लड़ने के लिए एक साथ काम किया जाएगा और इसके संक्रमण को रोकने के लिये वैश्विक स्तर पर टीके तैयार करने का काम होगा।

[ads2]

WHO प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेसुस के कहा कि हमारे लिए इस वायरस के संक्रमण को रोकना प्रमुख लक्ष्य है. लेकिन साथ ही इसे गरीब तबके में फैलने से पहले खत्म करना मुख्य चुनौती है. बताते चलें कि WHO शुरुआत में इस वायरस के संक्रमण को कम आंक रहा था. लेकिन बढ़ते मामले और लगातार हो रहे मौत को देखते हुए आखिरकार इस वायरस के संक्रमण को वैश्विक आपातकाल घोषित करना पड़ा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *