इनोसेंट हार्ट्स में बोर्ड परीक्षाओं में शुभ-कामनाओं के लिए हवन – यज्ञ आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 04 Feb 2020

इनोसेंट हार्ट्स में बोर्ड परीक्षाओं में शुभ-कामनाओं के लिए हवन - यज्ञ आयोजित

डेली संवाद, जालंधर
इंनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाउन, लोहरा व रॉयल वर्ल्ड में 2019 -20 की बोर्ड- परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देने हेतु हवन- यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले बच्चे तथा उन्हें पढ़ाने वाले सभी वरिष्ठ अध्यापक शामिल थे ।

स्टाफ के सदस्यों के साथ- साथ एग्जीक्यूटिव डयरैक्टर ऑफ स्कूल्ज श्रीमती शैली बौरी, एग्जीक्यूटिव डयरैक्टर ऑफ कॉलेजिज श्रीमती आराधना बौरी, प्रोफेसर शर्मा, ग्रीन मॉडल टाउन प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल, लोहरा प्रिंसिपल शालू सहगल, रॉयल वर्ल्ड प्रिंसिपल श्रीमती मीनाक्षी शर्मा,वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शर्मीला नाकरा ने यज्ञ में आहुतियाँ डाली ।

[ads1]

बौरी मैमोरियल एजुकेशनल व मैडिकल ट्रस्ट के तहत चलाए जा रहे ‘ दिशा ‘ काऊंसलिंग सैल के अंतर्गत इनोसेंट हर्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की टीम ने बच्चों की काऊंसलिंग की तथा करियर का सही चुनाव करने के लिए विभिन्न राह बताए। बच्चों ने उनसे बहुत से प्रश्न पूछे जिनका जवाब बखूबी मिला।

ट्रस्ट की तरफ से बच्चों के लिए समय – समय पर काऊंसलिंग के प्रावधान किए जाते हैं ताकि भविषय के लिए उनका सही मार्गदर्शन हो। इसके अतिरिक्त बच्चों को पढ़ने के लिए टाइम मैनेजमेंट सिखाई गई, परीक्षाओं से होने वाले तनाव से बचने के लिए उन्हें टिप्स दिए गए । इस अवसर पर उन्हें एडमिट कार्ड दिए गए।

[ads2]

एग्जीक्यूटिव डयरैक्टर श्रीमती शैली बौरी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण करने की शुभकामनाएँ दी। प्रिंसिपल,वाईस प्रिंसिपल व स्टाफ के सभी सदस्यों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *