इनोकिड्स (सीजेआर) में ‘खेल दिवस’ आयोजित, नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 176 शब्द|📅 06 Feb 2020

इनोकिड्स (सीजेआर) में ‘खेल दिवस’ आयोजित, नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाया दम

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स (सी.जे.आर.) में नन्हे-मुन्नों ने जोश व उत्साह के साथ खेल दिवस में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि आराधना बौरी (एग्जिैक्टिव डायरैक्टर कालेजिस) का स्वागत इनोकिड्स (सी.जे.आर.) की इंचार्ज नीतिका कपूर तथा प्रिंसीपल सोनाली मनोचा (इनोसैंट हाट्र्स स्कूल, सी.जे.आर.) ने किया।

[ads1]

‘एट्लैटिको-खेल दिवस’ के अन्तर्गत बहुत सी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों का मनोरंजन हुला हूप नृत्य, एरोबिक्स नृत्य से किया तथा साथ ही आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। बहुत सी नई कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इनोकिड्स (सीजेआर) में ‘खेल दिवस’ आयोजित, नन्हे विद्यार्थियों ने दिखाया दम

[ads2]

बच्चों ने बड़े उत्साह से ‘फिश रेस, बनी रेस, रिंग विद् बॉल, गारलैंड रेस, सैक रेस, एग ट्रे रेस’ में भाग लिया। इस अवसर पर अभिभावकों ने ईंट पर चलते हुए बैलून का संतुलन बनाने की गतिविधि में भाग लिया। बच्चों ने शोर मचा कर अभिभावकों को उत्साहित किया। पुरस्कार वितरण विजेता बच्चों के अभिभावकों से करवाया गया। इंचार्ज नीतिका कपूर तथा आराधना बौरी ने विजेता विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *