मशीनों का पार्ट्स बेचने वाला पंजाब का यह सेल्समैन रातोंरात बन गया करोड़पति, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 06 Feb 2020

चीमा गाँव के हरविन्दर के लिए नयी सुबह लेकर आया न्यू ईयर बंपर

मशीनों का पार्ट्स बेचने वाला पंजाब का यह सेल्समैन रातोंरात बन गया करोड़पति, पढ़ें

डेली संवाद, चंडीगढ़
जि़ंदगी में पैसा सब कुछ नहीं होता परन्तु कई बार पैसों की कमी के कारण बहुत कुछ करना रह भी जाता है। पंजाब सरकार का लॉटरी विभाग अपनी स्कीमों के द्वारा लोगों को ऐसीं अधूरी इच्छाएं पुरी करने और नये सपने संजोने का मौका प्रदान करता है। पंजाब राज्य लॉटरीज़ विभाग द्वारा पिछले दिनों निकाले गए न्यू ईयर बंपर -2020 के ड्रा में करोड़ों रुपए के इनाम निकाले गए।

[ads1]

इस ड्रा का पहला इनाम तीन करोड़ रुपए का था, जिसको दो विजेताओं को दिया गया। मोगा जि़ले के गाँव चीमा निवासी हरविन्दर सिंह को 1.50 करोड़ रुपए का पहला इनाम निकला है। बताने योग्य है कि 1.50 करोड़ रुपए के पहले इनाम के दूसरे विजेता पठानकोट निवासी राकेश शर्मा हैं।

चंडीगढ़ में पंजाब लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों के पास इनामी राशि के लिए दस्तावेज़ जमा करवाने के बाद हरविन्दर सिंह ने बताया कि वह कम्बाइनों के स्पेयर पार्टस वाली दुकान पर सेल्ज़मैन के तौर पर काम करता है। उसने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह करोड़पति बनेगा परन्तु पंजाब लॉटरीज़ विभाग के न्यू ईयर बंपर की वजह से वह रातों रात इतनी बड़ी रकम जीत सका।

[ads2]

भविष्य की योजनाओं संबंधी बात करते हुए हरविन्दर सिंह ने बताया कि इस राशि से उनके परिवार को माली तंगीयों से निजात मिलेगा। हरविन्दर सिंह ने बताया कि वह नया मकान भी बनाना चाहता है और अभी विवाह भी करवाना है। लॉटरी विभाग के अधिकारियों ने हरविन्दर सिंह को इनामी राशि जल्द जारी करने का भरोसा दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *