CM कैप्टन अमरिंदर ने सुखबीर बादल को दिखाया आईना, डाक्यूमेंट दिखाकर बोले-झूठे हैं अकाली, जाने वजह

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 665 शब्द|📅 07 Feb 2020

अकाली नेता राज्य के लोगों को बेशर्मी से झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं

CM कैप्टन अमरिंदर ने सुखबीर बादल को दिखाया आईना, डाक्यूमेंट दिखाकर बोले-झूठे हैं अकाली, जाने वजह

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को अपनी सरकार द्वारा राज्य में रोजग़ार पैदा करने के किये दावों को सबूतों समेत जारी करते हुए अकालियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि अब अकाली नेता राज्य के लोगों को बेशर्मी से झूठ बोलकर गुमराह करने के बदले माफी माँगें।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि सुखबीर और लोगों द्वारा पूरी तरह से नकारी और नजऱअंदाज़ की गई उसकी पार्टी के साथियों को कुछ भी पता नही लग रहा है कि पंजाब में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके (मुख्यमंत्री) द्वारा बोले हर शब्द पर प्रतिक्रिया देने के लिए अकाली नेता इतने तत्पर और बड़बोले रहते हैं कि वह असली तथ्यों को देखे बिना ही अपनी अनावश्यक और बेबुनियाद बयानबाज़ी शुरू कर देते हैं।

[ads1]

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ असली विवरण जारी किया

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ असली विवरण जारी करते हुए कहा कि वास्तव में 1 अप्रैल, 2017 से अब तक रोजग़ार के पैदा किये मौकों का डाटा 11 लाख से भी अधिक है जिस संबंधी उन्होंने दिल्ली में कांग्रेसी उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए खुलासा किया था।

उन्होंने कहा कि सरकारी तौर पर उनके पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल, 2017 से 31 दिसंबर, 2019 तक 57,905 सरकारी नौकरियाँ पैदा की गईं जबकि 3,96,775 प्राईवेट तौर पर प्लेसमेंट करवाई गई और 7,61,289 को उनकी सरकार द्वारा स्वै-रोजग़ार के अंतर्गत मदद मुहैया करवाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सुखबीर और उसके साथियों को मैं बता दूँ कि उक्त कुल विवरणें का जोड़ 12,15,969 बनता है जो कि दिल्ली प्रचार के दौरान मेरे द्वारा बोले गए 11 लाख के आंकड़े से भी अधिक है।’’ कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इसके अलावा 20,21,568 घर को मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत रोजग़ार दिया गया जिसके अंतर्गत 648.26 लाख रुपए अदा हुए।

मुख्यमंत्री ने अकालियों को चुनौती दी

मुख्यमंत्री ने अकालियों को चुनौती दी कि वह अपने 10 साल के कुशासन के दौरान नौजवानों के लिए पैदा किए रोजग़ार के आंकड़े भी पेश करें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में अकालियों के 10 साल में किये कार्यों से अधिक काम कर दिए हैं।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अकाली दल अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के लोगों के साथ किये खिलवाड़ और ज़्यादतियों के बदले पछतावा करें या माफी माँगें और पिछले छह सालों के दौरान केंद्र सरकार में हिस्सेदारी होते हुए भी पंजाब के लोगों के लिए कोई फ़ायदा करवा कर अपनी हाजिऱी दर्ज करवाने की बजाय अकाली नेता दयनीय ढंग से राजनैतिक ड्रामे करते आ रहे हैं।

[ads2]

पंजाब के असली हालात से पूरी तरह अनजान हैं अकाली

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार फिर सुखबीर और उसके साथियों ने सिद्ध कर दिया है कि वह पंजाब के असली हालात से पूरी तरह अनजान हैं और लोगों की इच्छाओं और ज़रूरतों से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि इन गलतियों की नुकसान अकाली दल को पिछली विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा था और आने वाले सालों में और भी भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अकाली नेता अपने बेशर्मी भरे बयानों से पंजाब के लोगों को गुमराह करने में सफल नही होंगे बल्कि ऐसी भद्दी हरकतों से उनको राजनीति में नीचे की ओर लेकर जाएगा।

अकालियों के झूठे दावे हैं

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि अकाली ऐसे बेबुनियाद और तथ्य रहित झूठ वाले बयान देने की बजाय रचनात्मक आलोचना करें क्योंकि कांग्रेस की सरकार राज्य की खोई हुई शान को बहाल करने के लिए निरंतर कोशिशें कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के अन्य योग्य नौजवानों को नौकरी देने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए महत्वपूर्ण योजना ‘घर-घर रोजग़ार’ सफलता के साथ शुरू की गई। उन्होंने कहा कि न ही अकालियों के झूठे दावे और न ही आम आदमी पार्टी के असहनीय दोषों से लोगों को भडक़ाया जा सकता है जो कि बहुत समझदार हैं और उनको पता है कि लोगों का भला किसमें है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *