मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को किया सम्मानित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 413 शब्द|📅 07 Feb 2020
सिलेंडर बम का तार काट सभी बच्चों की जान बचाने वाली 13 साल की अंजलि को 51 हजार रुपये देगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को किया सम्मानित

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को अपने सरकारी आवास पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस घटना के दौरान सिलेंडर बम का तार काट सभी बच्चों की जान बचाने वाली 13 साल की अंजलि को 51 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा के साथ ही टैबलेट देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र और 10 लाख का चेक देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में घायल ग्रामीण के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही सरकार द्वारा घायल ग्रामीण के लिए 50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा भी की गई।

[ads1]

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान दिलाने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद जिले के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि करथिया गांव में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान दिलाने की व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त जिनके पास सड़क, शौचालय अथवा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है, उनके यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन 3 दिन के भीतर प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी दंपती सुभाष बाथम व रूबी की सालभर की बेटी गौरी की परवरिश की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना के तहत गौरी और सभी बच्चियों को आच्छादित करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि शासन उस बच्ची के नाम पर एक निश्चित धनराशि बैंक में जमा काराएगी ताकि बच्ची का आजीवन खर्चा चलता रहे।

[ads2]

बच्चों ने धैर्य के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भी दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चों ने धैर्य के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भी दिया। संकट के समय हमारा धैर्य और बुद्धिमत्ता हमारी सफलता को आगे बढ़ाती है। फर्रुखाबाद में प्रशासन और पुलिस के बीच, प्रशासन और जनता के बीच एवं जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच एक बेहतर समन्वय होने का यह एक अच्छा परिणाम हमें मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरफिरे व्यक्ति ने अपने घर में बेसमेंट बनाया था। घर मे कोई खिड़की नहीं थी। उसने आपराधिक मानसिकता के साथ अपना घर बनाया था। अब बीट पुलिस के साथ ही आम लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए और अपने घर के आसपास इस तरह के संदिग्ध निर्माण पर पैनी नज़र रखनी चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *