चीन से पंजाब लौटे 125 लोगों की सरकार को तलाश, 1250 लोगों की हुई जांच, कोरोना वायरस को लेकर ये आई रिपोर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 494 शब्द|📅 07 Feb 2020

1375 यात्रियों में से 1250 यात्रियों में नहीं पाए गए कोरोना वायरस के लक्षण

चीन से पंजाब लौटे 125 लोगों की सरकार को तलाश, 1250 लोगों की हुई जांच, कोरोना वायरस को लेकर ये आई रिपोर्ट

डेली संवाद, चंडीगढ़
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज डिप्टी कमीश्नरों को कोरोना वायरस से सम्बन्धित तैयारियों को यकीनी बनाने के लिए निर्देश जारी किये हैं। क्योंकि चीन से इस वायरस के फैलने की ख़बर मिली है, जहाँ अब तक 28,000 से अधिक मामलों और 564 मौतों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 24 अन्य देशों में भी इस वायरस के मामले सामने आए हैं और भारत में भी 3 मामले सामने आए हैं।

[ads1]

इस अनजान बीमारी के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से चीन की यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची पंजाब सरकार के साथ साझी की जा रही है और यह रिपोर्ट सभी जिलों के सिविल सर्जनों को लगातार भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब के 1375 यात्री चीन की यात्रा कर चुके हैं। इनमें से 1250 यात्रियों का पता लगाकर उनकी जांच कर ली गई है और इन यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए।

यात्रियों की स्क्रीनिंग कल तक कर ली जायेगी

उन्होंने कहा कि बाकी यात्रियों की स्क्रीनिंग कल तक कर ली जायेगी और अब तक पंजाब में कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं पाया गया। उन्होंने आगे बताया कि चीन के वुहान शहर से आए ज़ीरकपुर (मोहाली) के 4 यात्रियों के नमूने भी नाकारात्मक पाए गए जबकि अब तक पंजाब से सम्बन्धित 26 मामले एन.आई.वी. पुणे द्वारा नाकारातम बताए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि चीन और अन्य प्रभावित देशों की यात्रा कर चुके अन्य बहुत से यात्री स्वास्थ्य विभाग के पास ख़ुद रिपोर्ट कर रहे हैं।

स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि यदि कोई यात्री चीन के वुहान शहर से आया है, तो उसे अकेला रखा जाना ज़रूरी है और कोई लक्षण न होने के बावजूद भी इस वायरस सम्बन्धित नमूने लेना ज़रूरी है। उन्होंने आगे कहा कि चीन से आने वाले किसी भी व्यक्ति को बुख़ार, खाँसी, नाक बहना, साँस लेने में मुश्किल होने जैसे लक्षण होने पर उसे हस्पताल के अलग वार्ड में दाखि़ल करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

[ads2]

स्क्रीनिंग मुहिम को निजी तौर पर निगरानी करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने सिविल सर्जनों को स्क्रीनिंग मुहिम की निजी तौर पर निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि चीन की यात्रा कर चुके या चीन के हवाई अड्डों के द्वारा आने वाले हर व्यक्ति की पूरी स्क्रीनिंग की जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी सिविल सर्जन, जि़ला नोडल अफसरों और कंट्रोल रूमों की सूची भी विभाग की वैबसाईट पर अपलोड की गई है। कंट्रोल रूम दिन -रात काम कर रहे हैं और इस बीमारी सम्बन्धी लोगों को सही जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों और जनता की सुविधा के लिए राज्य कंट्रोल रूम नं. 08872090029 कार्यशील है। उन्होंने कहा कि स्व-रिपोर्टिंग और आम जनता को इस वायरस सम्बन्धी जानकारी देने के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन 104 भी कार्यशील किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *