जस्टिस धवन ने NRI आयोग के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला, राणा सोढ़ी समेत ये नेता रहे मौजूद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 07 Feb 2020

जस्टिस धवन ने NRI आयोग के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला, राणा सोढ़ी समेत ये नेता रहे मौजूद

डेली संवाद, चंडीगढ़
जस्टिस (सेवामुक्त) शेखर धवन ने आज पंजाब के खेल, युवक सेवाएं और एन.आर.आई. मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और अन्यों की हाजिऱी में आज एन.आर.आई. आयोग के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला। इस दौरान आयोग के दो अन्य सदस्यों एम.पी. सिंह और शविन्दर सिंह सिद्धू ने भी अपने पद संभाला।

[ads1]

चेयरमैन और अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए राणा सोढी ने श्री धवन द्वारा न्यायिक प्रणाली की मज़बूती में दिए गए बेमिसान योगदान को याद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन तीनों के नेतृत्व में आयोग को बेहद लाभ मिलेगा और प्रवासी भारतियों की शिकायतों को जल्द हल करने में मदद मिलेगी।

जल्द निपटारे के लिए विशेष अदालतें शुरू होगी

दुनिया के अलग-अलग कोनों में अपने कार्यों के द्वारा पंजाब और भारत का गौरव बढ़ाने वाले प्रवासी पंजाबियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार एन.आर.आईज़ के मामलों के जल्द निपटारे के लिए विशेष अदालतें शुरू करेगी।

[ads2]

चेयरमैन की जि़म्मेदारी देने पर धन्यवाद करते हुए जस्टिस धवन ने भरोसा दिलाया कि वह अपनी जि़म्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन हरियाणा उपभोक्ता फोरम जस्टिस टी.पी.एस. मान, मैंबर एन.आर.आई. आयोग पंजाब श्री गुरजीत सिंह लैहल, सचिव एन.आर.आई. आयोग श्रीमती अमनिन्दर कौर बराड़, श्री एम.पी. सिंह और श्री अनिल शर्मा उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *