रिश्वत लेते मनीष सिसोदिया का OSD गिरफ्तार, सिसोदिया ने कहा- मिले सख्त सजा, BJP ने घेरा

Daily Samvad
3 Min Read
manish-sisoudia
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 07 Feb 2020

रिश्वत लेते मनीष सिसोदिया का OSD गिरफ्तार, सिसोदिया ने कहा- मिले सख्त सजा, BJP ने घेरा

नई दिल्ली। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार होने पर सिसायत शुरू हो चुकी है। सिसोदिया ने गिरफ्तारी को जायज ठहराते हुए गोपाल कृष्ण माधव पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

[ads1]

सिसोदिया ने गिरफ्तार OSD गोपाल कृष्ण माधव को सख्त-से-सख्त सजा दिए जाने की वकालत की है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में उन्होंने खुद ऐसे कई भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाया है। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए हैं।’

जब पता चले, तभी ऐक्शन होना चाहिए: सिसोदिया

एक टीवी इंटरव्यू में सिसोदिया ने कहा कि उनके पास 10-12 ओसडी हैं, लेकिन अगर कोई भी भ्रष्टाचार करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। चुनाव के आसपास हुई इस गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि इसमें टाइमिंग का कोई लेना-देना नहीं है। भ्रष्टाचार का जब पता लगे, कार्रवाई होनी चाहिए।बता दें कि गुरुवार देर रात CBI ने दिल्ली सचिवालय में तैनात गोपाल कृष्ण माधव को गिरफ्तार किया जबकि शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है।

[ads2]

बिना सहमति भ्रष्टाचार नहीं करता है अफसर: मालवीय

उधर, बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने भी आप पर हमले के लिए ट्विटर का ही सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘डेप्युटी सीएम के ऑफिस में कोई ओसडी अपने बॉस की जानकारी के बिना रिश्वत नहीं ले सकता। केजरीवाल और सिसोदिया पर पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।’ उन्होंने आगे लिखा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किए आंदोलन से जन्मी पार्टी, भ्रष्टाचार पर ही खत्म होगी।

यह है मामला

CBI ने दिल्ली सचिवालय के अधिकारी गोपाल कृष्ण माधव को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वत मामले में गिरफ्तार अधिकारी का नाम सरकारी वेबसाइट पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में दर्ज है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *