चीन के अधिकारियों का बड़ा खुलासा- हवा में तैरकर लोगों को संक्रमित करने लगा है कोरोना वायरस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 09 Feb 2020

चीन के अधिकारियों का बड़ा खुलासा- हवा में तैरकर लोगों को संक्रमित करने लगा है कोरोना वायरस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के फैलने को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है जो दुनियाभर की सरकारों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों की नींद उड़ा सकता है। शंघाई के अधिकारियों ने बताया है कि कोरोना वायरस अब हवा में मौजूद नमी में मिलकर संचरण करने लगा है और वह हवा में तैरते हुए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है जिसे एयरोसोल ट्रांसमिशन कहा जा रहा है।

[ads1]

अब तक वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण बीमारी होने की ही बात कही जा रही थी। हां, संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से पास के व्यक्ति में संक्रमण पहुंचने की भी पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

शंघाई सिविल अफेयर्स ब्यूरो के डेप्युटी हेड ने बताया, ‘एयरोसोल ट्रांसमिशन का मतलब है कि वायरस हवा में मौजूद सूक्ष्म बूंदों से मिलकर एयरोसोल बना रहा है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे सांस लेने के कारण संक्रमण हो रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसके मद्देनजर हमने लोगों से अपील की है कि वो पारिवारिक सदस्यों से संक्रमित होने के से बचने के उपायों को लेकर अपनी जागरूकता बढ़ाएं।’

वायरस युक्त सूक्ष्म बूंदें चिपकी होती हैं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रत्यक्ष संचरण (डायरेक्ट ट्रांसमिशन) का मतलब है कि संक्रमित व्यक्ति अगर छींक या खांस रहा है तो पास के व्यक्ति के सांस लेते वक्त वायरस उसमें प्रवेश कर जाएगा। वहीं, संपर्क संचार (कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन) तब होता है जब कोई व्यक्ति वैसी कोई वस्तु छूकर अपना मुंह, नाक या आंख स्पर्श करता है जिसमें वायरस युक्त सूक्ष्म बूंदें चिपकी होती हैं।

[ads2]

चीन की सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो एक जगह इकट्ठा होने से बचें, हवा के आर-पार होने के लिए खिड़कियां खोलें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और घर में छिड़काव और सफाई करते रहें, खासकर दरवाजों के हैंडल, खाने के टेबल और टॉइलट सीट आदि की। गौरतलब है कि दिसंबर महीने में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ करॉना वायरस 811 लोगों की जान ले चुका है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *