प्रचंड जीत के बाद बोले अरविंद केजरीवाल, कहा- दिल्लीवालो, आई लव यू, बजरंगबली की जय

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 479 शब्द|📅 11 Feb 2020

प्रचंड जीत के बाद बोले अरविंद केजरीवाल, कहा- दिल्लीवालो, आई लव यू, बजरंगबली की जय

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। दिल्ली चुनाव 2020 में जीत हासिल कर दिल्ली की सत्ता में हैट्रिक लगाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्ली वालों को आई लव यू बोलकर संबोधित किया।

[ads1]

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी को धन्यवाद दिया और खुद को दिल्ली का बेटा बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दिल्ली की जीत नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है और उनके कृपा से ही अगले पांच साल सरकार चलाएंगे। बता दें कि वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी की जीत बताई जा रही है, हालांकि, आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं।

दिल्लीवासियों को तहे दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं

इस बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं सभी दिल्लीवासियों को तहे दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं कि जिन्होंने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा किया। ये जीत मेरी जीत नहीं, ये सभी दिल्लीवासियों की जीत है। ये दिल्ली के हर उस परिवार की जीत है, जिन्होंने मुझे बेटा मानकर हमें जबरदस्त समर्थन दिया, वोट दिया।

केजरीवाल ने कहा कि ये हर उस परिवार की जीत है, जिसे बिजली मिलने लगी है। ये हर उस परिवार की जीत है, जिनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। दिल्ली के लोगों ने आज देश में एक नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। एक नई राजनीति को जन्म दिया है, जिसका नाम है काम की राजनीति। दिल्ली के लोगों ने अब संदेश दे दिया कि वोट उसी को जो स्कूल बनवाएगा।’

उन्होंने आगे कहा ‘दिल्ली के लोगों ने संदेश दे दिया कि वोट उसी को जो चौबीस घंटे बिजली देगा। वोट उसी को जो सस्ती बिजली, घर-घर पानी देगा और मोहल्ले में सड़क बनवाएगा। यह राजनीति देश के लिए अच्छा संकेत है। यही राजनीति देश को 21वीं सदी में ले जाएगा।

[ads2]

यह दिल्ली की जीत नहीं, भारत माता की जीत है

उन्होंने आगे कहा, ‘यह दिल्ली की जीत नहीं, भारत माता की जीत है। यह पूरे देश की जीत है। आज मंगलवार है, हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने आज दिल्ली पर कृपा बरसाई है। हनुमान जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी प्रभू से यही कामना करते हैं कि आने वाले 5 साल में हमें ऐसे ही दिशा दिखाते रहे। हमें शक्ति दे कि जैसे पिछले पांच साल हमने सेवा की, वैसे ही आगे करते रहे। मैं सभी दिल्लीवासियों और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करता हूं।’

बता दें कि अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर आगे दिख रही है, वहीं बीजेपी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 सीटे मिली थीं, वहीं बीजेपी 3 सीटों पर रही थी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *