कोरोना वायरस को लेकर पंजाब में अलर्ट, स्टाफ की छुट्टियां रद्द, अमृतसर और जालंधर से नमूना लिया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 12 Feb 2020

एन.आई.वी. पुणे द्वारा संदिग्ध यात्रियों के 35 नमूने नैगेटिव घोषित

कोरोना वायरस को लेकर पंजाब में अलर्ट, स्टाफ की छुट्टियां रद्द, अमृतसर और जालंधर से नमूना लिया

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने हिदायतें जारी करते हुए कोविड-19 (कोरोनावायरस) की रिर्पोटिंग और मैनेजमेंट कर रहे स्टाफ की छुट्टियाँ रद्द कर दीं हैं। यहाँ जारी एक प्रैस बयान में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कोरोनावायरस मामलों की निगरानी के अंतर्गत रिर्पोटिंग और मैनेजमेंट कर रहे सभी अधिकारियों और मुलाजि़मों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।

[ads1]

अब किसी भी तरह की छुट्टी केवल डायरैक्टोरेट स्वास्थ्य सेवाओं से मंज़ूरी मिलने के उपरांत ही दी जायेगी जिससे संदिग्ध यात्रियों की जांच और टैस्ट प्रक्रिया पर किसी भी तरह का प्रभाव न पड़े। आईडीएसपी का राज्य निगरानी यूनिट राज्य में कोरोनावायरस की स्थिति और सभी गतिविधियों की निगरानी रख रहा है।

हवाई अड्डों पर 2,236 यात्रियों की जांच

कैबिनेट मंत्री ने अति-संवेदनशील इलाकों में हो रही स्क्रीनिंग संबंधी खुलासा करते हुए बताया कि अब तक अमृतसर और मोहाली के हवाई अड्डों में 22,236 यात्रियों की जांच की है। अटारी-वाघा बॉर्डर पर 16,549 यात्रियों और डेरा बाबा नानक गुरदासपुर में 5,687 यात्रियों की जांच की गई।

बलबीर सिंह सिद्धू ने आगे बताया कि चीन की यात्रा कर चुके या हवाई अड्डों पर ठहरने वाले 1517 यात्रियों में से 35 संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए थे जो कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे द्वारा नैगेटिव करार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चीन की यात्रा करने वाले 1109 यात्रियों ने 14 दिनों की निगरानी वाला अति-संवेदनशील समय पूरा कर लिया है और बाकी बचे यात्रियों को घरों में अकेले रहने की हिदायत दी गई है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी पूरी निगरानी रखी जा रही है।

[ads2]

कोरोनावायरस के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई

नमूनों की जांच प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए भारत सरकार ने अब एम्स, दिल्ली को संदिग्ध मरीज़ों के नमूने भेजने के लिए कहा है और अब तक एक-एक नमूना जालंधर और अमृतसर से एम्स में भेजा गया जो कि नैगेटिव घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक कोरोनावायरस का एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। जि़क्रयोग्य है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज नोवल कोरोनावायरस (2019-एनसीओवी) का नाम तबदील करके कोविड-19 (कोरोनावायरस बीमारी) रख दिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *