जिंदगी और मौत से लड़ रहे अमर सिंह ने महानायक अमिताभ बच्चन से माफी मांगी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 18 Feb 2020

जिंदगी और मौत से लड़ रहे अमर सिंह ने महानायक अमिताभ बच्चन से माफी मांगी, जाने वजह

नई दिल्ली। नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर ट्विटर पर माफी मांगी। अमर सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि इस स्टेज में जब जिंदगी और मौत से लड़ रहा हूं, मैं अमित जी और उनके परिवार से माफी मांगता हूं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर ट्विटर पर माफी मांगी। अमर सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि इस स्टेज में जब जिंदगी और मौत से लड़ रहा हूं, मैं अमित जी और उनके परिवार से माफी मांगता हूं।

अमर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और आज ही के दिन में मुझे अमिताभ बच्चन जी का संदेश मिला। जीवन के इस पड़ाव पर जब मैं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा हूं तो मुझे अमित जी और परिवार के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए खेद है। ईश्वर सभी को आशीर्वाद दे।

[ads1]

अमर सिंह सिंगापुर के अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं

दरअसल, अमिताभ बच्च ने अमर सिंह के पिता की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें मैसेज भेजा, जिसके बाद अमर सिंह ने अपने बयानों को लेकर खेद प्रकट किया। बता दें कि किडनी की समस्या ग्रसित अमर सिंह फिलहाल सिंगापुर के अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

गौरतलब है कि एक समय में अमर सिंह और अमिताभ बच्चन गहरे दोस्त हुआ करते थे। मगर एक वक्त ऐसा भी आया कि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। यह खटास इस स्तर पर चला गया कि अमर सिंह सार्वजनिक तौर पर बच्चन और उनके परिवार को लेकर टिप्पणियां करने लगे।

2017 में अमर ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

एक समय बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त रहे अमर सिंह ने अमिताभ और जया बच्चन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे। एक टीवी चैनल दिए इंटरव्यू के दौरान अमर सिंह ने कहा था, ‘जब मैं अमिताभ बच्चन से मिला था, उससे पहले अमिताभ और जया अलग रह रहे थे। दोनों जनक और प्रतिक्षा बंगले में अलग-अलग रहते थे। लोग देश में हो रहे हर विवाद के लिए मुझे जिम्मेदार मानते हैं। मैं जया और ऐश्वर्या राय बच्चन वाले विवाद का भी जिम्मेदार नहीं हूं।’

[ads2]

उस वक्त अमर सिंह को समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद का जिम्मेदार बताया गया था। अपने पर लगाए गए आरोप को स्पष्ट करते हुए अमर सिंह ने कहा था कि मीडिया हर विवाद के लिए मुझे जिम्मेदार बताती है, फिर चाहे वो समाजवादी पार्टी का विवाद हो, अंबानी का हो या बच्चन परिवार का।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *