‘राष्ट्रवाद’ का मतलब हिटलर और नाजीवाद, इसका इस्तेमाल न करो, RSS चीफ मोहन भागवत ने कही बड़ी बात, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Dr. Mohan Bhagwat
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 20 Feb 2020

'राष्ट्रवाद' का मतलब हिटलर और नाजीवाद, इसका इस्तेमाल न करो, RSS चीफ मोहन भागवत ने कही बड़ी बात, पढ़ें

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रांची में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवाद को लेकर बयान दिया है. उन्होंने मंच से यूनाइटेड किंगडम में अपनी एक यात्रा के दौरान की घटना बताई. मोहन भागवत ने बताया कि यूके में आरआरएस कार्यकर्ता के दौरान बातचीत करते हुए मालूम पड़ा कि बातचीत में शब्दों के अर्थ भिन्न हो जाते हैं. इसलिए आप नेशनलिज्म शब्द का उपयोग न कीजिए।

[ads1]

उन्होंने कहा कि आप नेशन कहेंगे चलेगा, नेशनल कहेंगे चलेगा, नेशनलिटी कहेंगे चलेगा, नेशनलिज्म न कहो क्योंकि नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर, नाजीवाद, फासीवाद. ऐसे ही शब्दों का बदलाव हुआ है।

मोहन भागवत ने अपने भाषण के दौरान कहा, ”अगर हम देखें तो देश महाशक्ति बनकर करते क्या है? वो सारी दुनिया पर प्रभुत्व संपादन करते हैं. सारी दुनिया के साधनों का स्वयं के लिए उपयोग करते हैं. सारी दुनिया पर राजनैतिक सत्ता अपनी चले, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष.. ऐसा प्रयास करते हैं. सारी दुनिया पर अपना ही रंग चढ़ाने का प्रयास करते हैं. ये सब चलता है और चल रहा है और इसलिए दुनिया के बड़े भू-भाग में विद्वान लोग ऐसा सोचते हैं कि राष्ट्र बड़ा होना दुनिया के लिए खतरनाक बात है।

[ads2]

नेशनलिज्म इस शब्द का उपयोग न कीजिए

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रवाद इस शब्द को आज, दुनिया में अच्छा अर्थ नहीं है. कुछ वर्ष पूर्व संघ की योजना से यूके जाना हुआ तो वहां के बुद्धिजीवियों से बात हो रही थी. 40-50 चयनित लोगों से संघ के बारे में चर्चा हो रही थी, तो वहां के अपने कार्यकर्ता ने कहा कि शब्दों के अर्थों के बारे में सावधान रहिए, अंग्रेजी आपकी भाषा नहीं है और आप जो पुस्तक में पढ़ें हैं उसके अनुसार बोलेंगे. परन्तु बातचीत में शब्दों के अर्थ भिन्न हो जाते हैं. इसलिए आप नेशनलिज्म इस शब्द का उपयोग न कीजिए. आप नेशन कहेंगे चलेगा, नेशनल कहेंगे चलेगा, नेशनलिटी कहेंगे चलेगा, नेशनलिज्म न कहो क्योंकि नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर, नाजीवाद, फासीवाद. ऐसे ही शब्दों का बदलाव हुआ है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *