प्रियंका चोपड़ा के फैशन में रंगी नजर आईं भूमि पेडनेकर, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। भूमि पेडनेकर यह बात खुद स्वीकार कर चुकी हैं कि वह प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम को स्टॉक करती हैं। शायद इस स्टॉकिंग का ही असर है कि भूमि के फैशन पर भी अब ‘देसी गर्ल’ के स्टाइल की परछाई दिखने लगी है।

[ads1]

अब आप भूमि के लेटेस्ट रेड कार्पेट अपीयरेंस को ही देख लीजिए, जिसमें वह डीप वी नेक डिजाइन का गाउन पहनी दिखाई दी थीं। यह गाउन प्रियंका चोपड़ा के उस वाइट गाउन जैसा लग रहा था जो उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान पहना था।

जिस तरह प्रियंका ने अपने वाइट गाउन से क्लीवेज एरिया को कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट किया था, उसी तरह भूमि भी करती दिखीं। हालांकि, भूमि की ड्रेस में नेक एरिया पर ट्रांसपैरंट मटीरियल लगा देखा जा सकता है।

[ads2]

वैसे इस गाउन का हाई स्लिट डिजाइन भी इसे और बोल्ड लुक दे रहा था। वहीं भूमि का वेट लुक बैक कॉम्ब हेयरस्टाइल इसमें ग्लैमर एलिमेंट को ऐड करता दिखा। उनका यह लुक देखा जाए और उनके प्रियंका को फॉलो करने की बात को सोचा जाए तो आपको भी लगने लगेगा कि वाकई भूमि के फैशन से लेकर मेकअप पर अब प्रियंका का असर दिख रहा है।















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *