इंजीनियरिंग छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 22 Feb 2020

इंजीनियरिंग छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में दिनदहाड़े इंजीनियरिंग के एक छात्र प्रशांत सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. यूपी सरकार के सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शख्स पूर्व विधायक का बेटा बताया जा रहा है।

[ads1]

बता दें कि 23 साल का प्रशांत सिंह अलकनंदा अपार्टमेंट में अपने एक परिचित से मिलने गया था, जब 10-12 लड़कों के एक समूह ने सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. ये सभी लोग वहां उसका इंतजार कर रहे थे. वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

लड़कों के एक समूह को इनोवा कार को रोका

सीसीटीवी फुटेज में लड़कों के एक समूह को इनोवा कार को रोकते देखा जा सकता है. इसके बाद इन लोगों ने फ्रंट सीट पर बैठे दो लोगों पर हमला कर दिया. इसके कुछ सेकंड बाद प्रशांत सिंह को अपनी छाती पर हाथ रखते हुए कार से भागकर एक इमारत में घुसते हुए देखा जा सकता है।

[ads2]

पुलिस ने बतया कि प्रशांत सिंह को बिल्डिंग के अंदर खून से लथपथ पाया गया. इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि प्रशांत वाराणसी का रहने वाला था और यहां के एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *