चंडीगढ़ में गर्ल्स पीजी में बड़ा हादसा, तीन लड़कियां जिंदा जली, दो की हालत गंभीर, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 22 Feb 2020

चंडीगढ़ में गर्ल्स पीजी में बड़ा हादसा, तीन लड़कियां जिंदा जली, दो की हालत गंभीर, जाने वजह

चंडीगढ़। शहर में शनिवार शाम सेक्‍टर 32 डी में एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्‍स पीजी में आग लग गई। इससे तीन लड़कियां जिंदा जल गई, जबकि दो लड़कियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, एक लड़की ने पहली मंजिल से स्थित इस पेइंग गेस्ट हाऊस की छत से कूद कर अपनी जान बचाई। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

[ads1]

आगजनी के हादसे में मारी गई लड़कियों की पहचान रिया, पंछी और मुस्‍कान के तौर पर हुई है। इनमें दो पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है।

पीजी में लोगों ने अचानक धुंआ उठता हुआ देखा

बताया जा रहा है कि पीजी में लोगों ने अचानक धुंआ उठता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा तो वहां पांच लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी। उन्हें जीएमसीएच 32 अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीन लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

[ads2]

पीजी में लगभग 25 बच्चों के रहने की व्यवस्था

मरने वाली लड़की मुस्कान हरियाणा के हिसार, रिया पंजाब के कपूरथला और पंछी पंजाब के कोटकपूरा की रहने वाली थी। लड़कियों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पंछी व मुस्कान एसडी कालेज में एमकॉम की छात्रा थीं। पीजी में लगभग 25 बच्चों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन अभी यहां चार-पांच लड़कियां ही रह रही थीं। आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह पीजी रजिस्टर्ड नहीं है। यहां अवैध रूप से पीजी चलाया जा रहा था। (साथ में jagran से इनपुट)

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *