रामगढ़िया ब्रदरहुड महासभा कार्यकारिणी की बैठक संपन, इंद्रजीत सिंह सोहल के साथ हुई चर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 201 शब्द|📅 22 Feb 2020

रामगढ़िया ब्रदरहुड महासभा कार्यकारिणी की बैठक संपन, इंद्रजीत सिंह सोहल के साथ हुई चर्चा

डेली संवाद, लुधियाना
इंद्रजीत सिंह सोहल की अध्यक्षता में रामगढ़िया ब्रदरहुड महासभा कार्यकारिणी की बैठक अमरजीत सिंह स्यान के घर पर हुई। कार्यकारिणी की बैठक में महासभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी महीनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

[ads1]

कार्यकारिणी की बैठक में बारे बताते हुए चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि महासभा की तरफ से आने वाले दिनों में नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर, मुफ्त ऑपरेशन, नि: शुल्क दवा और आंखों से संबंधित रोगों का मुफ्त ऑप्टिकल शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही महासभा की तरफ से जल्द ही पूरे शरीर की जाँच, दंत चिकित्सा और अन्य बीमारियों की जाँच शिविर भी आयोजित की जाएगी।

[ads2]

इस बैठक में आगामी चुनावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जालंधर से सतलुज बस बाडी बिल्डर के मालिक नरेंद्र सिंह और परमजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मीटिंग में सुरिंदर सिंह मापको, अवतार सिंह भोगल, जसविंदर सिंह विरदी, अमरजीत सिंह स्यान, चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, गुरचरण सिंह जेम्को, अमरीक सिंह जैमल, रंजीत सिंह सोहल, भूपिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह खुर्ल, सुरजीत सिंह लोटे, अमरजीत जैमल, दर्शन सिंह लोटे, लखविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, जगमोहन सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *