आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, अब ग्राहकों को चुकाने होंगे इतने पैसे, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 23 Feb 2020

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, अब ग्राहकों को चुकाने होंगे इतने पैसे, पढ़ें

नई दिल्ली। रविवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल का दाम महंगा हुआ है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए शनिवार के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकने होंगे। गुरुवार को पेट्रोल के दाम पांच महीने के निचले स्तर पर थे, वहीं डीजल करीब साढ़े सात महीने में सबसे सस्ता हो गया था।

[ads1]

रविवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत सात पैसे बढ़ी है। वहीं चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल आठ पैसे महंगा हुआ है। इसके बाद इन महानगरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.01, 74.65, 77.67 और 74.81 रुपये हो गई है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर डीजल पांच रुपये महंगा हुआ है और इस इजाफे के बाद ग्राहकों को इसके लिए क्रमश: 64.70, 67.02, 67.80 और 68.32 रुपये चुकाने होंगे।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

[ads2]

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *