CAA को लेकर दो पक्षों में बवाल के बाद भिड़ंत, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मची भगदड़

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 23 Feb 2020

CAA को लेकर दो पक्षों में बवाल के बाद भिड़ंत, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मची भगदड़

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम शाहीन बाग के बाद जाफराबाद में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, तो जवाब में भाजपा नेता कपिल मिश्रा और उनके समर्थक सड़क पर उतर आए. उन्होंने जाफराबाद और चांद बाग में सड़कें खुलवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए।

[ads1]

इस दौरान एक गली से कुछ लोग आए और कपिल मिश्रा और उनके समर्थकों पर पथराव कर दिया. इसके जवाब में कपिल मिश्रा के समर्थकों ने पथराव करने वालों का पीछा किया और पथराव की जवाबी कार्रवाई की. मौजपुर चौराहे के पास पथराव का यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक चलता रहा।

पुलिस मूकदर्शन बनी तमाशा देखती रही

इस दौरान दिल्ली पुलिस मूकदर्शन बनी तमाशा देखती रही. जब हालात काबू से बाहर होने लगे, तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इस पथराव में कई लोग घायल हो गए. इस बीच भीड़ ने एक लड़के को भी पकड़ा है और बुरी तरह उसकी पिटाई की. हालांकि भीड़ से निकलकर आए कुछ लोगों ने उस लड़के को बचाया।

मौजपुर में तनाव बढ़ने और पथराव के बाद मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को भी बंद किया गया है. वहीं, हालात बिगड़ते देख जफराबाद और आस-पास के इलाके में सीआरपीएफ की टीम को तैनात किया गया है. ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी समेत अन्य इलाकों के डीसीपी भी बुलाए गए हैं. फिलहाल पुलिस हालात पूरी तरह काबू में होने का दावा कर रही है।

[ads2]

हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन के चलते मौजपुर चौराहे पर ट्रैफिक दोनों तरफ से बंद है. हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग मौजपुर चौराहे पर CAA के समर्थन में सड़कों पर बैठ गए. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए थे. धरने में मौजूद लोग We Support CAA का नारा लगा रहे थे. साथ ही अर्धसैनिक बल के जवानों के लिए तालियां बजा रहे थे।

अलीगढ़ में बेकाबू होने लगे हालात, लाठीचार्ज

अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह के सामने नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन में हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया है। भीड़ को तितर-वितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं। बता दें कि रविवार दोपहर प्रदर्शनस्थल पर करीब 8000 लोग जुट गए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की टोलियां नारेबाजी करते हुए क्षेत्र में घूम रही हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *