डेली संवाद, जालंधर
जालंधर शहर के वार्ड नंबर 14 में गंदे पानी की सप्लाई होने से इलाकावासियों के साथ खुद कौंसलर मनजिंदर सिंह चट्ठा ने मेयर जगदीश राजा और अधिकारियों के खिलाफ धरना दिया। कौंसलर ने कहा कि इलाके में गंदा पानी आ रहा है, लेकिन शिकायतों के बाद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
[ads1]
कौंसलर मनजिंदर सिंह चट्ठा की अगुवाई में इलाके के लोगों ने विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर दीपार्वा लाकड़ा के खिलाफ नारेबाजी की गई। लोगों ने कहा कि कई दिनों से इस गंदे पानी सप्लाई को लेकर निगम में सम्बिधत अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई गई है लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इसका सबसे अधिक असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। इलाकावासियों ने निगम को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान न किया गया तो वह निगम के सामने संर्घष करने से भी परहेज नहीं करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेवारी निगम की होगी।
[ads2]
कौंसलर मनजिन्दर सिंह चट्ठा ने आरोप लगाया कि भाजपा पार्षद होने के कारण उनके वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा है। जिसके कारण मजबूरन उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर निगम ने कल तक इस समस्या का समाधान न हुआ तो वह मंगलवार निगम के सामने धरना प्रदर्शन कर सकते है। जिसकी सारी जिम्मेवारी निगम की होगी।