फ्लैट में गर्ल फ्रेंड के साथ पकड़े गए भाजपा नेता, पत्नी ने मचाया हंगामा, थाने पहुंचा मामला

Daily Samvad
1 Min Read

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र और उनकी पत्नी में देर रात जमकर बवाल हुआ। दोनों महिलाओं को भिड़ंत इतना बढ़ा कि दोनों ने पुलिस थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

[ads1]

जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं। लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। त्यागी रविवार रात महिला मित्र के साथ थे तभी उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ आ गईं। महिला मित्र को देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।

[ads2]

मामला गोमतीनगर थाने पहुंच गया। जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। रात दो बजे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। गोमतीनगर विस्तार महासमिति के पदाधिकारी भी थाने पर जमे रहे। पुलिस ने फिलहाल तहरीर तो ले ली है, लेकिन अभी तक कोई कार्ऱवाई नहीं की है।

लड़की छेड़ना पड़ गया महंगा, देखें वीडियो

https://youtu.be/Gf6qkO52IwM




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *