साबरमती के मोटेरा स्टेडियम पहुंचे मोदी-ट्रंप, थोड़ी देर में 1 लाख लोगों को करेंगे संबोधित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 24 Feb 2020

साबरमती के मोटेरा स्टेडियम पहुंचे मोदी-ट्रंप, थोड़ी देर में 1 लाख लोगों को करेंगे संबोधित

साबरमती। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप का गले लगाकर स्वागत किया. इस दौरान फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी उनके साथ रहीं. डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम का दौरा किया और यहां पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

[ads1]

दोनों नेता अब से कुछ देर में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये पहला भारत दौरा है, वह इस बार अपने पूरे परिवार के साथ भारत आए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर में मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे. मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होना है, जहां पर दोनों नेता एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती आश्रम से रवाना हो गए हैं. तीनों नेता एक ही काफिले में रवाना हुए. अब यहां से ये काफिला मोटेरा स्टेडियम में जाएगा, जहां पर नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चरखा भी चलाया. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उन्हें इस बारे में समझाया और सूत भी काटा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां विजिटर बुक पर अपना संदेश लिखा।

[ads2]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप साबरमती आश्रम पहुंच गए हैं. यहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. दोनों नेता जब यहां पहुंचे तो सूत का सरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *