चलती बस में छात्रा को छेड़ रहे थे लड़के, शिकायत पर पुलिस ने बस रुकवा कर की छित्तर परेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 24 Feb 2020

चलती बस में छात्रा को छेड़ रहे थे लड़के, शिकायत पर पुलिस ने बस रुकवा कर की छित्तर परेड

डेली संवाद, लखनऊ
सीएम योगी के एंटी रोमियो अभियान की तेजी एक बार फिर सोमवार को तब देखने को मिली, जब सरकारी बस से लखनऊ से बस्ती जा रही छात्रा को परेशान कर रहे दो शोहदों को अयोध्या पुलिस ने बीच राह बस रुकवा कर धर दबोचा। ये छात्रा अकेले सफर कर रही थी।

[ads1]

लखनऊ से बस के आगे बढते ही बस में सवार दो युवक उसे परेशान करने लगे। छात्रा ने चुपचाप एक वीडियो बनाया और यूपी पुलिस को टैग करते हुए पूरी घटना की जानकारी ट्विटर के जरिए सीएम आफिस को देते हुए मदद मांगी।

सीएम कार्यालय ने फौरन इस घटना का संज्ञान लिया। जिसके बाद एमडी परिवहन राजशेखर, डीएम अयोध्या अनुज झा और एसएसपी अयोध्या आशीष तिवारी छात्रा की मदद में जुट गए। रूदौली एसएचओ और महिला थाना प्रभारी ने बीच राह बस रूकवा कर दो शोहदों को धर दबोचा।

महिला थाना प्रभारी ने फूल देकर छात्रा का हौसला बढाया और तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए उनकी सराहना की।  छात्रा ने भी पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर धन्यवाद दिया और कहा कि इतनी तेजी से हुई कार्रवाई के लिए वे योगी सरकार, यूपी पुलिस की शुक्रगुजार हैं। पुलिस शोहदों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

[ads2]

देखें वीडियो

https://youtu.be/Gf6qkO52IwM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *