डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में पुलवामा हमले के शहीद मनिन्दर सिंह अतरी के भाई लखवीश सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा। श्रीमती चौधरी ने कुछ दिन पहले किया अपना वादा पूरा किया है, जिसमें उन्होंने सी.आर.पी.एफ. में सिपाही लखवीश सिंह को पंजाब पुलिस में उसी पद पर नियुक्त करने के लिए कहा था और वादा किया था कि नियुक्ति पत्र जल्द जारी होगा।
[ads1]
कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सरकार की शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्धता दोहराई और कहा कि देश को अपने इन महान सपूतों पर गर्व है, जिन्होंने देश की सरहदों की रक्षा और आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हम इन शहीदों के हमेशा कजऱ्दार रहेंगे, जिनकी बेमिसाल बहादुरी के किस्से हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि शहीदों के परिवारों को डॉक्टरी ईलाज और बाकायदा पैंशन शुरू होने तक गुज़ारा भत्ता, शहीदों के बच्चों और विधावाओं के लिए उच्च शिक्षा और पेशेवर कोर्सों के लिए कोचिंग क्लासों के अलावा वित्तीय मदद दी जाती है। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की लड़कियों के विवाह के लिए भी मदद दी जाती है। श्रीमती अरुणा चौधरी ने मनिन्दर सिंह के परिवार की हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
[ads2]
जि़क्रयोग्य है कि इससे पहले लखवीश सिंह सी.आर.पी.एफ. की 153वीं बटालियन में सिपाही था और आसाम में तैनात था। इसके बाद उसका तबादला फतेहगढ़ साहिब में 13वीं बटालियन में हो गया था।