पजाब में सभी मॉल, किसान मंडी 31 मार्च तक रहेंगे बंद, धार्मिक सभाएं स्थगित, 50 से अधिक लोगों को इकट्ठा न होने देने के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए भारत सरकार से प्राप्त एडवाईज़री के मद्देनजर आज मंत्री समूह ने लोगों के ज्यादा संख्या में एकत्रित होने को रोकने के लिए और कड़े कदम उठाए हैं। स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक ने सभी धार्मिक संस्थानों, डेरा प्रमुखों को एडवाइजरी जारी करके अपनी धार्मिक सभाओं को स्थगित करने के अलावा सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, म्यूजियम, स्थानीय साप्ताहिक किसान मंडियों को 31 मार्च, 2020 तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

[ads1]

भारत सरकार द्वारा जारी की गई एडवाईज़री पर अमल करते हुए मंत्री समूह ने मैरिज पैलेसों में आयोजित होने वाले विवाह समारोहों में लोगों की संख्या को सीमित करने का भी निर्णय लिया है। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मैरिज पैलेसों में किसी भी समारोह में 50 से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित न होने दिया जाए।

व्यक्तियों और टेबलों के बीच 1 मीटर की दूरी सुनिश्चित हो

इसी तरह उपायुक्त यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी रेस्तरां, होटल, ढाबे और फूड कोर्टस अपने यहांं हैंड वॉशिंग प्रोटोकॉल लागू कर रहें हैं तथा व्यक्तियों और टेबलों के बीच 1 मीटर की दूरी सुनिश्चित करने के अलावा बार-बार छुए जाने वाली सतहों की उचित सफाई कर रहे हैं।

राज्य में सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल तथा सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रहेंगे जबकि मॉल्स में केमिस्ट और किराने की दुकानें खुली रहेंगी। इसी तरह राज्य में सभी स्थानीय साप्ताहिक किसान मंडियों को एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने को रोकने के लिए बंद कर दिया गया है। मंत्री समूह ने रेहड़ीवालों को जनता की सुविधा के लिए गलियों में सब्जियां बेचने की अनुमति दी है।

[ads2]

दो छात्रों के बीच एक मीटर की दूरी बनी रहे

मंत्री समूह ने परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और अन्य निजी शिक्षण संस्थानों के प्रशासनिक इकाईयों को भी निर्देश दिए हैं। यदि परीक्षाओं के आयोजन की सख्त आवश्यकता है, तो वह विशेष संस्थान और स्कूल जिला प्रशासन को सूचित करेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि दो छात्रों के बीच एक मीटर की दूरी बनी रहे।

मंत्री समूह ने राज्य में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और महत्वपूर्ण स्थानों पर निर्धारित दवाओं की उपलब्धता और मैडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती का जायज़ा लिया। मंत्री समूह ने इस तथ्य पर गंभीर विचार व्यक्त किया कि कोविड-19 ने यूरोप को ठहराव की स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है और यूरोप के सभी व्यावसायिक, शिक्षा, धार्मिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *