हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट पर रोक, पंजाब से आने-जाने वाली सभी गाड़ियां बंद, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला। हिमाचल सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल में कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए सरकार, प्रशासन, देव समाज और संस्थाओं ने बड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने दूसरे राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों के हिमाचल में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

[ads1]

राज्य पर्यटन विकास निगम ने शिमला-दिल्ली और मनाली-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस सेवा को तत्काल बंद कर दिया है। निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि आगामी आदेश जारी होने तक यह बस सेवा बंद रहेगी। पंजाब से आने वाली और यहां से जाने वाली गाड़ियां भी निगम ने बंद कर दी हैं।

होटल एसोसिएशन मनाली सभी बुकिंग रद्द कर दी हैं

निगम की सभी संपत्तियों की रोजाना विशेष सफाई करने के निर्देश दिए हैं। किन्नौर जिले के सभी होटल और रेस्तरां शुक्रवार से बंद हो जाएंगे, जबकि मनाली में 23-31 मार्च तक के लिए यह कदम उठाया जाएगा। होटल एसोसिएशन मनाली सभी बुकिंग रद्द कर दी हैं।

इसके अलावा मनाली की टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल, वोल्वो एसोसिएशन समेत पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं ने सभी गतिविधियों को विराम लगा दिया है। गुरुवार को एसडीएम मनाली रमन घरसंगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया है। कांगड़ा की सोभा सिंह आर्ट गैलरी और संग्रहालय बंद कर दिया है।

[ads2]

कुंड में नहाने पर रोक लगा दी गई है

मनाली का वशिष्ठ मंदिर और गर्म पानी के कुंड में नहाने पर रोक लगा दी गई है। स्टेट ओपन स्कूल और कृषि विवि पालमपुर ने सभी मिड-समेस्टर परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। विवि के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने यह आदेश जारी किए हैं। स्नातकोतर स्तर के सभी छात्रों के थिसिज से संबधित मौखिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी हैं। कुलपति ने कहा है कि जिन लोगों में फ्लू आदि के लक्षण हैं, वे छुट्टी लेकर इलाज कराएं।

एसडीएम ज्वालामुखी और नगरोटा बगवां ने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी काम हो तो ही ऑफिस आएं। उधर कुल्लू में शुक्रवार को नमाज अता नहीं होगी। मिनी सचिवालय ज्वालामुखी में सरकार के आगामी आदेश तक सभी कार्य बंद कर दिए हैं। चाइल्ड लाइन कांगड़ा ने सभी गतिविधियां रद्द कर दी हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *