लखनऊ से कानपुर तक कोरोना वायरस का खतरा, कनिका कपूर के संपर्क में आए सैकड़ों लोग आ सकते हैं चपेट में, सभी जगहों पर सेनीटाइज के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस के चपेट में आ गई हैं। जांच के बाद उनके सैंपल कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। कनिका हाल ही लंदन से लौटी थी लेकिन उन्होंने खुद को क्वारंटाइन नहीं किया और पार्टियों में शामिल होती रहीं। लखनऊ और कानपुर में वे कुल तीन पार्टियों में गईं। कनिका में संक्रमण की पुष्टि के बाद ये सवाल उठ रहा है कि उनके माध्यम से कितने लोग इस वायरस के चपेट में आए होंगे।

[ads1]

लखनऊ की पार्टी में पांच सौ से ज्यादा लोग शामिल थे। इसमें मंत्री, नेता और राज्य के तमाम अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस अब सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। इन लोगों की जांच कराई जाएगी। कनिका कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरीं थी इसके बाद वह शालीमार ग्रैँड अपाटमेंट में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।

एयरपोर्ट पर हुई थी जांच, चार दिन पहले शुरू हुई दिक्कत

कनिका ने इस बारे में अपने फैन्स और दोस्तों को जानकारी देते हुए लिखा, ‘पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू जैसी दिक्कत हो रही थी। मैंने अपना टेस्ट कराया तो उसमें कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला। मैं और मेरा पूरा परिवार क्वारंटाइन है। हम पूरी मेडिकल एडवाइस ले रहे हैं। जिनके भी मैं टच में थी उनका भी टेस्ट किया जाएगा। 10 दिन पहले जब मैं घर आई थी तब एयरपोर्ट पर मुझे स्कैन किया गया था। लेकिन ये दिक्कत मुझे 4 दिन पहले हुई।’

[ads2]

कनिका ने आगे लिखा, ‘इस स्टेज पर मैं आप सबसे यही कहना चाहूंगी कि आप सब आइसोलेशन में रहें। अगर आपको भी इसके लक्षण नजर आ रहे हों तो चेक जरूर कराएं। अभी मैं ठीक महसूस कर रही हूं। हालांकि हमें हमेशा अपने आस-पास के लोगों का भी ध्यान रखना होगा। हमें इस सिचुएशन में पैनिक होने की जरूरत नहीं है। हमें इस मामले में एक्सपर्ट्स, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के गाइडलाइन्स को फॉलो करने चाहिए।’















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *