भ्रष्टाचार के आरोप में एक्सईएन,एसडीओ और जेई समेत 10 इंजीनियरों पर FIR के आदेश, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जनपद जालौन में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना वर्ष 2005-06 के अंतर्गत मानक के अनुरूप कार्य न कराने, भ्रष्टाचार व षड्यंत्र कर सरकारी धन की क्षति करने व गबन करने के आरोप में 10 अधिकारियों व एक फर्म के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करवाने के निर्देश दिया है। साथ ही इसकी जांच के भी आदेश जारी किए हैं।

[ads1]

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक तत्कालीन 1 अधिशासी अभियंता, 4 एस.डी.ओ. व 5 अवर अभियंताओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किए हैं। साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप वाले फर्म व उसके एक अधिकारी के विरुद्ध भी अभियोग दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह हैं आरोपी

  • अधिशासी अभियन्ता सुबोध कुमार जैन
  • एसडीओ रमेश चंद्र जायसवाल
  • एसडीओ जीएन मेहरोत्रा
  • एसडीओ बाबूलाल
  • एसडीओ अमर पाल
  • अवर अभियन्ता सोहन स्वरूप कटियार
  • अवर अभियन्ता राजीव कुमार पुष्कर
  • अवर अभियन्ता गोकरन सिंह
  • अवर अभियन्ता अनिल कुमार सिंह
  • अवर अभियंता राजवीर सिंह

[ads2]

यह होगी कार्रवाई

उपरोक्त अधिकारियों के विरुद्ध भादवि की धारा 420 , 409 , 120बी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम – 1988 की धारा 7 , 13 ( 1 ) ए सपठित धारा 13 ( 2 ) एवं फर्म मेसर्स आईवीआरसीएल, हैदराबाद के विरुद्ध धारा 409, 120बी भादवि तथा कम्पनी प्रतिनिधि भीमसेन यादव के विरूद्ध धारा 408, 120बी भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराकर अन्वेषण कराये जाने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *