कोरोना वायरस के चलते बुधवार तक पूरी तरह बंद रहेगा जालंधर शहर, आने जाने पर भी मनाही, पढ़ें डीसी का आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिले को पूर्ण बंद करने का फ़ैसला लिया गया है और इस दौरान किसी के आने -जाने और भीड़ करने की मनाही होगी ।

डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एस.एस.पी.जलंधर श्री नवजोत सिंह माहल ने कहा कि जिले में पूर्ण बंद 22 मार्च दिन रविवार को प्रात:काल 7 बजे से शुरू हो कर 25 मार्च दिन बुद्धवार की आधी रात तक रहेगा।

[ads1]

उन्होने कहा कि पूर्ण बंद के दौरान जिले में व्यापारिक संस्थाओं को पूर्ण बंद रखा जाये और लोक हित के लिए कुछ संस्थाओं को खुला रखा जायेगा । उन्होने कहा कि जरूरी वस्तुओं की सेवाओं को लेने और इन सेवाओं को उपल4ध करवाने वाले लोगों को बाहर आने की इजाजत होगी।

डिप्टी कमिश्नर,पुलिस कमिश्नर और एस.एस.पी.ने कहा कि किसी को भी लोगों की किसी प्रकार की लूट -मार करने की आज्ञा नहीं दी जायेगी और ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी । उन्होने बताया कि सिविल और पुलिस प्रशासन के आधिकारियों की इस पूर्ण बंद को प्रभावशाली ढंग के साथ लागू करने के लिए टीमों का गठन किया गया है ।

[ads2]

उन्होने बताया कि ऐमरजंसी वाहनों के अतिरि1त बाकी वाहनों के चलने की मनाही होगी डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और एस.एस.पी.ने कहा कि केवल जरूरी सेवाओं के लिए परिवार के एक मैंबर को बाहर आने -जाने की इजाजत दी जायेगी ।

उन्होने कहा कि महामारी कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में किसी प्रकार का लोगों की भीड़ होने से रोकने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर विषेश सारंगल और जसबीर सिंह भी उपस्थित थे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *